
विस चुनाव से पहले बलिया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उपनिरीक्षकों का एसपी ने बदला कार्यक्षेत्र
चौकी प्रभारियों से लेकर थानों तक हुआ तबादला, तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का आदेश
बलिया। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। जनहित एवं प्रशासनिक हित में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर 43 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें चौकी प्रभारियों के साथ विभिन्न थानों में तैनात उप निरीक्षक भी शामिल हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नए स्थान पर तैनात किया गया है।



जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार चौकी प्रभारी मासूमपुर खेजुरी शुभम दुबे को चौकी प्रभारी सीयर उभांव, चौकी प्रभारी सुल्तानपुर बांसडीह सूरज कुमार को चौकी प्रभारी जापलिनगंज कोतवाली, अजय कुमार को जापलिनगंज से सुल्तानपुर बांसडीह तथा कृष्णानंद विश्वकर्मा को बसंतपुर सुखपुरा से जयप्रकाशनगर बैरिया भेजा गया है। वहीं कृपाशंकर गुप्ता को जयप्रकाशनगर से संवरा रसड़ा, सुधीर चौहान को रामगढ़ हल्दी से गोपालनगर रेवती, मयंक कुमार को संवरा रसड़ा से सिकंदरपुर तथा नीरज यादव को सीयर उभांव से मासूमपुर खेजुरी भेजा गया है। इसके अलावा रंजीत कुमार को बसुधरपाह हल्दी से बेक्सवारी सुखपुरा, दुर्गेश गौड़ को गोपालनगर रेवती से रतसड़ गड़वार, जयदीप यादव को सिकंदरपुर से बहादुरपुर हल्दी तथा बांके बहादुर सिंह को रतसड़ गड़वार से रामगढ़ हल्दी भेजा गया है।

थानों में तैनात उपनिरीक्षकों में मोनिका को सुखपुरा से सिकंदरपुर, गणेश पांडेय को फेफना से हल्दी, अरविंद कुमार सिंह को चितबड़ागांव से सहतवार, वसीमुद्दीन खां को सिकंदरपुर से रेवती, रामेंद्र सिंह को दुबहड़ से नगरा, श्रवण कुमार सिंह को पकड़ी से बांसडीहरोड तथा संदीप कुमार को बांसडीहरोड से भीमपुरा स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में मोहम्मद इस्माइल शेख को मनियर से हल्दी, अच्छेलाल सरोज को मनियर से रेवती, सुधाकर को सहतवार से फेफना, शिल्पी श्रीवास्तव को कोतवाली से रसड़ा, प्रदीप कुमार पासवान को बैरिया से कोतवाली, कुलजीत को रेवती से चितबड़ागांव तथा रमाशंकर यादव को रेवती से गड़वार भेजा गया है। इसी क्रम में मोहम्मद इस्माइल शेख को मनियर से हल्दी, अच्छेलाल सरोज को मनियर से रेवती, सुधाकर को सहतवार से फेफना, शिल्पी श्रीवास्तव को कोतवाली से रसड़ा, प्रदीप कुमार पासवान को बैरिया से कोतवाली, कुलजीत को रेवती से चितबड़ागांव तथा रमाशंकर यादव को रेवती से गड़वार भेजा गया है।

पवन कुमार द्विवेदी और गंगा प्रसाद को हल्दी से मनियर, पवन निगम को हल्दी से पकड़ी, प्रिया मौर्य को रसड़ा से कोतवाली, मोहम्मद वाहिद को भीमपुरा से बांसडीहरोड, रामशकल यादव को सिकंदरपुर से दुबहड़ तथा मुन्ना राम को सहतवार से चितबड़ागांव भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षक दुर्गावती देवी को महिला थाने से सहतवार, मोनी पांडेय को सहतवार से महिला थाना तथा सोनाली सिंह को गड़वार से बांसडीह स्थानांतरित किया गया है। वहीं संजय कुमार यादव को पकड़ी से उभांव, संदीप कुमार को चितबड़ागांव से पकड़ी तथा सुमित कुमार को उभांव से सिकंदरपुर भेजा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित उपनिरीक्षकों को स्थानांतरण आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।