बाइक और फोर व्हीलर की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

Spread the love

बाइक और फोर व्हीलर की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के रानीपुर मौजे में सोमवार को बाइक और फोर व्हीलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के आमडरिया निवासी छोटू राजभर (18) और अजय राजभर (20) बाइक से मनियर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रानीपुर मौजे में पेट्रोल पंप के पास मनियर की तरफ से जा रही एक फोर व्हीलर गाड़ी मुड़ रही थी। तभी सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर फोर व्हीलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *