पुलिस खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते तीन रजत और दो कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित

Spread the love

पुलिस खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते तीन रजत और दो कांस्य पदक, एसपी ने किया सम्मानित

बलिया। 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बलिया पुलिस का मान बढ़ाने वाले चार पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

आपको बता दे कि 27 से 31 अक्तूबर तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की ओर से बलिया में तैनात आरक्षियों और महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें महिला आरक्षी रिया उपाध्याय थाना हल्दी ने हेप्टाथलान स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं, महिला आरक्षी शैली कुशवाहा थाना गड़वार ने 400 मीटर मिक्स रिले में रजत और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी क्रम में महिला आरक्षी राजनंदनी थाना गड़वार ने 400 मीटर रिले में कांस्य पदक हासिल किया। जबकि आरक्षी दीपक यादव थाना गड़वार ने 400 मीटर मिक्स रिले में रजत और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी ऑल इंडिया पुलिस ट्रायल और प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *