

सालसा व फरसी सूट और कश्मीरी व पासमीना सिल्क, विट्स वर्क नेट की साड़ियां मचा रही धूम
दीपावली और डाला छठ को लेकर कला जोन में कपड़ों की नई रेंज उपलब्ध, 3000 की खरीदारी पर मिलेगा निश्चित उपहार
महिलाओं के लिए आकर्षक सूट और साड़ियों की कई वैरायटी, त्योहारों को लेकर ग्राहकों में उत्साह



बलिया। दीपावली और डाला छठ के त्योहार को देखते हुए बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारों पर नए परिधानों की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कला जोन में आकर्षक डिजाइन और नई वैरायटी के कपड़ों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है।





कला जोन में युवतियों के लिए सालसा सूट, फरसी सूट, क्रेप टाप, स्टेट सूट, गाउन, इंडो-वेस्टर्न सूट और प्लाजो सूट खूब भा रही है। वही महिलाओं द्वारा कश्मीरी सिल्क, पासमीना सिल्क, रेडीमेज ब्लाउज के साथ ही दुपट्टा, विट्स नेट की साड़ियां डिमांड अधिक हो रही है। इसके अलावा विभिन्न डिजाइन की फैंसी साड़ियां और अन्य वैरायटी शामिल हैं। ग्राहकों की पसंद और त्योहारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए परिधानों का चयन किया गया है। कला जोन के प्रोपराइटर रामकुमार मुन्ना ने बताया कि दीपावली और डाला छठ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना चलाई जा रही है। इसके तहत दुकान से 3000 रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए नई डिजाइन और आकर्षक वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें।