
कलाकारों ने जीवंत किया महानायक मंगल पांडेय नाटक का मंचन
बलिया स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ नाटक

बलिया। बलिया स्थापना दिवस के अवसर पर संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया उत्तर प्रदेश द्वारा रविवार को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पांडेय के जीवन पर आधारित नाटक महानायक मंगल पांडेय का मंचन टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में कलाकारों ने जीवंत किया। जिसे देखने के बाद श्रोतागण देशभक्ति में सराबोर हो गए।




कार्यक्रम की शुरुआत परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह व साहित्यकार जनार्दन राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात कलाकारों ने मंगल पांडेय मंचन का बहुत ही शानदार प्रस्तुति कर श्रोताओं से वाहवाही लूटी। अंत में अतिथिगणों ने कलाकारों को स्मृति चिह्न से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इसके पूर्व संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया उत्तर प्रदेश के सचिव आशीष त्रिवेदी ने अतिथिगणों को माला पहनाकर व स्मृति चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया। आशीष ने बताया कि बलिया स्थापना दिवस पर मंगल पांडेय नाटक का मंचन किया गया। इसे देखने के लिए श्रोताओं की भीड़ होनी चाहिए थी। वह देखने को नहीं मिली। इस मौके पर सैकड़ों की तादात में श्रोतागण उपस्थित रहे।
