पर्यावरण मिनी मैराथन -2026 में पुरुष में संदीप व महिला में प्रीति रही अव्वल

Spread the love

पर्यावरण मिनी मैराथन -2026 में पुरुष में संदीप व महिला में प्रीति रही अव्वल

एससी कालेज पर डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मैराथन के सभी विजेताओं को डीएम ने स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित किया गया पर्यावरण मिनी मैराथन – 2026

बलिया। बलिया स्थापना दिवस के अवसर पर छात्र सहायता समिति के तत्वावधान में रविवार की सुबह पर्यावरण मिनी मैराथन -2026 आयोजित की गई। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह व परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से सतीश चंद्र कालेज चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर किया। यह मैराथन दौड़ सतीश चंद्र कालेज से आरम्भ होकर मालगोदाम तिराहा, स्टेशन रोड, विशुनीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, जगदीशपुर चौराहा, ओवरब्रिज होते हुए सिविल चौकी पर जाकर समाप्त हो गया। यह मैराथन दौड़ करीब तीन किमी का रहा।

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सुखपुरा के संदीप ठाकुर प्रथम, सवरूबांध के दुर्गेश पासवान द्वितीय और नगवा के रुद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में सरया गांव की प्रीति गुप्ता प्रथम, भरतपुरा गांव की सुषमा द्वितीय और हुसेपुर गांव की प्रियंका राजभर तृतीय स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह टीडी कालेज के मनोरंजन हाल में किया गया।

पुस्कार वितरण की शुरुआत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने पर्यावरण दिवस और बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित पर्यावरण मिनी मैराथन 2026 के विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इसके साथ ही आयोजन छात्र सहायता समिति के सदस्यो की भी भूरि भूरि प्रशंसा की। इस प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा काफी संख्या में बच्ची व महिलाओं के साथ ही सैकड़ो की तादात में नौजवानों ने भाग लिया।

इस मौके पर छात्र सहायता समिति के अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल, पंकज सिंह, धीरेन्द्र शुक्ला, राकेश कुमार आनन्द, धनन्जय सिंह, रतन प्रकाश वर्मा, मनोज शाह, बाल कृष्ण मुर्ती, दीपक जायसवाल, कृष्णा मौर्या, भानू प्रकाश वर्मा, प्रहलाद खरदवार, संतोष सिंह, डॉ० कंतेश्वर मिश्रा, अखिलेश सिंह, मनोज राय, सत्यप्रकाश सिंह, राहुल प्रताप सिंह, लक्ष्मण यादव, नवीन वर्मा, राकेश वर्मा, संजय ठाकुर, धर्मेन्द्र चौरसिया, ओमप्रकाश मौर्या, संजय मिश्रा, अमित पाण्डेय, शिव कुमार सिंह, कमलेश सिंह, संजय उपाध्याय, सतीश चौधरी ‘पप्पू जी’, सोनू यादव, सौरभ जायसवाल, अनिल पटवा, राकेश चन्द्र गुप्ता, अमृत सिंह, अमरेन्द्र पाठक, शंकर प्रसाद, अमित कुमार, गणेश चौरसिया, गोविन्द जी गुप्ता, विनोद सिंह, अभिषेक गुप्ता, पवन जायसवाल, अजीत सिंह, चन्दन सिंह, संजीत सिंह ‘सोनू’, पवन सिंह, अखिलेश चन्द्र गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा, विक्रान्त कुमार ‘विक्की’, अमित सिंह, प्रदीप यादव, योगेश खरवार, सम्भू नाथ गुप्ता, राजू सिंह, गुड्डू राय, राकेश शर्मा, राहुल सिंह, चन्देल, संजीव वर्मा, अजय साहनी, अशोक सिंह, पवन सिंह, शशिप्रकाश सेठ, धीरज सिंह, विजय वर्मा, अपनूप सिन्हा, विष्णुकान्त मिश्रा, अशोक कुमार, मु० नूर आलम, अजीत सिंह, राजू राय, राहुल यादव, दुर्गेश चौहान, विरेश दूबे, राजीव पाठक, कुन्दन गुप्ता, विवेक कुमार, मनीष कुमार, नैन यादव, दीपक राज, दिनेश प्रसाद, अरूण सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, राधारमण अग्रवाल, अतुल सिंह, संदीप गुप्ता, प्रदीप रस्तोगी, विक्रान्त सिंह ‘हैप्पी’, रंजीत कुमार गुप्ता, मिन्टू खान, शंकर दयाल वर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *