
झंडा जलाने के प्रयास में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी
बलिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर एक युवक द्वारा मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर एक विशेष समुदाय के झंडे को जलाने का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो सामने आने के बाद गड़वार थाने में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।







पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। मामले में तहरीर मिलने के बाद गड़वार थाने पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के साथ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।