बलिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेसियो ने पुतला फूंक कर जताया विरोध

Spread the love

बलिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का कांग्रेसियो ने पुतला फूंक कर जताया विरोध

बलिया। बांसडीह ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की गुरूवार को सुहवल गांव में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

बैठक में एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने रैली के उद्देश्य और महत्व को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक स्तर पर तैयारी की जानकारी लिया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रु से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम, बांसडीह विधानसभा प्रभारी सिद्धनाथ तिवारी, जिला सचिव विजेंदर पांडेय मुखिया, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह, रामजी चौबे,प्रेम चन्द्र मौर्या, रामलाल धुसिया, राजाराम, वेद प्रकाश मिश्रा, रमेश वर्मा, राजेन्द्र मिश्र, राम प्रकाश वर्मा आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *