
24 घंटे में बरामद हुआ गुमशुदा बालक, परिजनों को सौंपा
बलिया। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा बालक को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक के लापता होने के संबंध में थाना कोतवाली में धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सतीश शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने बालक की तलाश शुरू की। उपनिरीक्षक शशांक पाण्डेय ने हमराह कांस्टेबल शिवेन्द्र चौरसिया के साथ कार्रवाई करते हुए 25 सितंबर 2026 को गुमशुदा बालक को 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद बालक को नियमानुसार उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।