नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

Spread the love

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के प्रथम आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह

बारिश के बीच सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे बलिया, पार्टी कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

बोले सुनील मौर्य- 2027 में बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य

श्रवण कुमार पांडेय

बलिया। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य के गुरुवार को जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जनपद की सीमा नदौली पहुंचने पर वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला विभिन्न स्थानों से होते हुए बलिया की ओर रवाना हुआ। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत कर नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही सुनील कुमार मौर्य समाजवादी पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ खुली गाड़ी में सवार हुए। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बारिश के बीच भी स्वागत का सिलसिला जारी रहा और जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह के बाद प्रेस से बातचीत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वर्ष 2027 में बलिया की सातों विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित कर पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देना उनका लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन बीरबल राम ने किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, जयप्रकाश अंचल, मंजू सिंह, रंजीत चौधरी, संजय उपाध्याय, अरविंद गिरि, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजेश गौड़, रामजी गुप्ता, रामजी यादव, बलजीत कुशवाहा, सुभाष चौहान, जयप्रकाश मुन्ना, धनंजय विशेन, विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कन्नौजिया, रामेश्वर पासवान, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, अनिल राय, जलालुद्दीन जे.डी., अजय यादव, धनजी यादव, चंदन यादव, सर्वजीत यादव, विजय शंकर यादव, सुभाष यादव, गुरुज लाल राजभर, रवींद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, मंटू साहनी, जगमोहन बिंद, हरेंद्र गौड़, अटल पाण्डेय, रामनाथ पटेल, बलराम यादव, विनायक मौर्य, हरेंद्र राम और नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

निवर्तमान अध्यक्ष ने सौंपी जिम्मेदारी

समारोह के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह ने सुनील कुमार मौर्य को जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी और उत्साह को संगठन की सक्रियता का संकेत माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *