युवक ने अधेड़ को मारा चाकू, हालत गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

युवक ने अधेड़ को मारा चाकू, हालत गंभीर, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना सामने आई। गांव के ही एक युवक ने हेमंत कुमार उपाध्याय उर्फ छोटू उपाध्याय (45) को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल हेमंत कुमार सत्यदेव उपाध्याय के पुत्र बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। चाकू हेमंत के कमर से ऊपर पेट के हिस्से में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें मोटरसाइकिल से हल्दी थाने पहुंचाया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों के अनुसार हेमंत की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक गुप्ता ने बताया कि चाकू लगने की सूचना मिली है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। वहीं, चाकूबाजी की घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *