धमकी भरे फोन के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

Spread the love

धमकी भरे फोन के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला किशोर का शव

आरोप: मृतक के पिता ने बेटे का हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस आत्महत्या मान कर रही जांच

कॉल करने वाले ने समीर पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां वाराणसी छपरा रेलखंड स्थित जलालपुर निवासी 16 वर्षीय समीर का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक के पिता संजय किशोर की माने तो समीर अपने मोहल्ले के दो युवकों के साथ किसी काम से चित्तबड़ागांव गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे उन्हें तेज प्रकाश गुप्ता नामक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने समीर पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके पास है। पिता का आरोप है कि फोन पर बेटे को लेकर धमकी भी दी गई। परिजनों ने बताया कि एक कथित ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें समीर के साथ मारपीट और उसे रेलवे ट्रैक पर डालने जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। पिता का कहना है कि उन्होंने फोन पर आरोपियों से बेटे को छोड़ने की अपील की थी और केवल डांट-फटकार कर छोड़ देने की बात कही थी। कुछ देर बाद समीर का शव करीमुद्दीनपुर और चित्तबड़ागांव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक पर मिला।
मृतक के पिता ने तेज प्रकाश गुप्ता, अभिषेक और शिवम पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने पहले समीर के साथ मारपीट की और बाद में हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि घटना आत्महत्या या हादसा प्रतीत हो। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *