होली की रात बोलेरो ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

Spread the love

होली की रात बोलेरो ने दो बाइकों में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

बलिया। बांसडीह-मनियर मार्ग पर।पांडेय के पोखरा के पास होली की देर रात बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनियर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने पहले बांसडीह से मनियर की ओर जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो ने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कोतवाली क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी बाइक सवार नीरज गोंड (19) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे कैथवली निवासी आकाश गोंड (22) घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर मनियर की ओर जा रहे बैरिया कस्बा निवासी राजेंद्र (41) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बांसडीह प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद बोलेरो चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही कैथवली गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *