
शार्टसर्किट से लगी आग, गेहूं की फसल जलकर राख
बलिया। आग की दो अलग- अलग घटनाओं में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आग लगने से खेत में ही जलकर राख हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह में नरही थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी गिरिजा राय का खेत सोहाव मिशन के पास खेत है। जिसमें गेहूं की खेती की गई थी जिसमें अचानक आग की लपटे उठनी शुरू हुई और आग तेजी से खेत में फैलने लगी ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद आग को बुझाया गया। इस अग्निकांड में दो बीघा से अधिक की गेहूं की फसल राख हो गई। दूसरी घटना नरहीं में दोपहर में नरही कारों मार्ग के पास हुआ, जहां खेत में लगे ट्रांसफार्मर से शार्ट सर्किट हुआ और खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें विजय राय, रविन्द्र राय, नीरज राय का करीब ढ़ाई बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर फायर सर्विस की गाड़ी पहुंच कर आग को बुझाया। किसानों ने बिजली विभाग से मांग किया है कि खेत में लगा ट्रांसफार्मर नरही कारों मार्ग पर लगाया जाए।