श्रद्धालुओं रावटी पर 11000 का तार टूटकर गिरा, कोई हताहत नहीं

Spread the love

श्रद्धालुओं रावटी पर 11000 का तार टूटकर गिरा, कोई हताहत नहीं

नवका ब्रह्म बाबा स्थान पर श्रद्धालुओं की जुटी है भीड़

बलिया। गुरूवार की सुबह करीब छह बजे 11000 वोल्टेज का तार मनियर के नवका ब्रह्म स्थान के पास तालाब के पूर्वी छोर पर श्रद्धालुओं के लिए लगे रावटी पर गिर गया।संयोग अच्छा रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ।

बता दे कि चैत्र नवरात्र चल रहा है। नवका ब्रह्म के स्थान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। नवका ब्रह्म स्थान से लेकर बुढ़वा ब्रह्म तक श्रद्धालुओं का आने-जाने का तांता लगा रहता है। वहीं इन दोनों स्थानों पर काफी संख्या में नवरात्र में लोग रात्रि विश्राम करते हैं। जहां विद्युत तार टूटने की खबर पर अफरा तफरी मच गयी। लेकिन बुद्धिजीवियों ने दोनों तरफ से श्रद्धालुओं को रोक कर टूटे विद्युत तार को सड़क के किनारे हटाए और इसके बाद तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। मौके पर कर्मचारी तार जोड़ने के लिए आए लेकिन नवका ब्रह्म समिति के व्यवस्था में लगे लोगों ने तार जोड़ने से मना कर दिया। कहा कि नवरात्र तक यहां तार न जोड़ा जाय क्योंकि अगर तार टूटता है तो काफी संख्या में लोग हताहत हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *