आग से पांच बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख

Spread the love

आग से पांच बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख

रसड़ा। रसड़ा समीपवर्ती ग्राम सरदासपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी जद में आने से करीब पांच बीघा गेहूं की खडी़ फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसकी चपेट में मनोज सिंह, सुधीर सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप कुमार सिंह की पांच बीघा गेहूं की खडी़ फसल जलकर राख हो गई। अग्निशमन के पहुँचने से पहले ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर 112 नं. पुलिस भी पहुंची थी और पुछताछ के बाद चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *