छठ पर्व पर वेदी बनाने गए युवक की पोखरे डूबने से मौत

Spread the love

छठ पर्व पर वेदी बनाने गए युवक की पोखरे डूबने से मौत

युवक के मौत के बाद घर पर छठ मनाने का लिया निर्णय

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के मल्लौवा गांव में सोमवार को पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद कोहराम मच गया। एक पल में घर की खुशी मातम में बदल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मल्लौवा गांव निवासी अनुज पासवान 20 वर्ष पुत्र छोटक गांव के बगल में स्थित पोखरा किनारे छठ घाट पर वेदी बना रहा था। वह पोखर में पानी लेने गया था जहां पैर फिसल जाने से वह पानी में गिर गया। पोखरा में गहरा पानी होने के कारण डूबने लगा तथा चिल्लाने लगा। पोखरा किनारे डीजे बज रहा था। जिससे उसकी चीखे सुनाई नहीं दी। जिससे वह डूब गया । घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग तुरंत पोखरे से काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला और सीएचसी बांसडीह ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल बन गया और छठ के उल्लास के बीच मातम पसर गया। इस दौरान गांव के लोगों ने आपस में विचार विमर्श कर निर्णय किया कि घटना को देखते हुए सभी लोग अपने घर पर ही शांत भाव से छठ पूजा करेंगे। उक्त पोखरे पर इस वर्ष छठ का आयोजन नही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *