
शराब कारोबारी के घर को चोरों ने खंगाला, दो लाख नगदी समेत लाखों के गहने किया पार
घर पर रहती है तीन वृद्ध महिलाएं, चोरों ने घटना को दिया अंजाम
पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, फिंगर प्रिंट का लिया नमूना

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव के बंगला पर स्थित गुड्डू सिंह के घर में रविवार की रात ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने चार कमरों में रखे आलमारी, बक्सा तोड़कर पांच लाख का गहना, दो लाख रुपया नगद, कपड़ा, बर्तन और अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जांच किया। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच तथा फिंगर प्रिंट का नमूना एकत्र किया।



मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी गुड्डू सिंह बाहर रहते हैं। उनका हालपुर गांव में बड़ा मकान हैं। घर पर तीन वृद्व महिलाएं रहती हैं। रविवार की देर रात पीछे से ग्रिल काटकर घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़ अंदर प्रवेश किया। तत्पश्चात कमरे में रखे आलमारी, बक्सा तोड़कर सोने के दो चेन, दो अंगुठी, दो झुमका, एक चूड़ी व चांदी का चार पायल, चार सूटकेस कपड़ा, बर्तन, चुरा ले गये हैं। इसके अलावा चोरों ने दो लाख रुपया नगद भी चुरा ले गए हैं। एक ही कमरे में सो रही घर की कमला सिंह, कामिनी सिंह व सुनैना देवी की तड़के सुबह नींद खुली तो आंगन में बिखरे सामान देखकर अवाक रह गई। इसके बाद हालपुर गांव निवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने चोरी के शीघ्र पर्दाफाश की मांग किया। उन्होंने आरोप लगाया की क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है और पुलिस निष्क्रीय बनी हुई है।