डीएम व एसपी के नेतृत्व में शहर में निकला तिरंगा यात्रा रैली

Spread the love

डीएम व एसपी के नेतृत्व में शहर में निकला तिरंगा यात्रा रैली
डीएम ने जनपदवासियों से घर के छतों पर तिरंगा फहराने किया अपील


बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा रैली पुलिस लाइन से निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से निकलकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, शहीद पार्क चौक, रेलवे स्टेशन, चित्तू पांडेय चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समापन हुआ। इस दौरान जय हिंद और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों के साथ एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया गया।


इस तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों के साथ ही जनपद के प्रशासनिक अधिकारी, शांति समिति के सदस्य, सुरक्षा सखियां, पुलिस मित्र, स्कूली बच्चे, सेवानिवृत्त सैनिक, होमगार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड्स, महिला स्वयं सहायता समूह, जनप्रतिनिधि और प्रबुद्धजन शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलिया ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भव्य बनाना चाहते हैं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ना चाहते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों व छतों पर तिरंगा जरूर फहराएं। इस तिरंगा यात्रा में सीडीओ ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ डा संजीव वर्मन, सीआरओ त्रिभुवन सिंह समेत जिले के समस्त पुलिस बल, समस्त विभाग के कर्मचारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *