
दवा व्यापारी लौटे घर, मिलने पहुंचे सांसद नीरज शेखर, DGP से की बात
बलिया। दवा व्यापारी अरुण कुमार गुप्ता गुरुवार की देरशाम बनारस हॉस्पिटल से घर लौट आए हैं। गोलीकांड में घायल हुए व्यापारी नेता के शरीर से अभी तक गोली नहीं निकाली गई है। चिकित्सकों ने उन्हें एक सप्ताह बाद बुलाया है।

उधर, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व्यापारी नेता के घर जाकर उनका कुशल छेम पूछा। इसके साथ ही घटना की विस्तृत जानकारी भी ली। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने सांसद से घटना का जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।सांसद ने मौके पर ही उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार से फोन पर बात की। डीजीपी ने आश्वासन दिया कि घटना पर नजर है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, बलिया कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, ओकडेनगंज पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह, राहुल गुप्ता, आकाश पटेल, दिनेश तुरैहा, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद रहे।