बलिया: ननिहाल में रह रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Spread the love

बलिया: ननिहाल में रह रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

बलिया। नरहीं में सोमवार की शाम को एनएच-31 स्थित खमीरपुर मौजा में ट्रक ने बालक को रौंद दिया। जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, परिजनों का रोते रोते बुराहाल है।

मिली जानकारी के अनुसार नरही गांव के खमीरपुर मौजा में एक ही बनवासी परिवार रहता है। जहां नीतेश (7 वर्ष) पुत्र रवि बनवासी निवासी सरयां नसीरपुर मऊ अपने ननिहाल में रह रहा था। सोमवार की शाम बाजार में कोई सामान खरीदने के लिए सड़क के किनारे से जा रहा था। तभी नरही के तरफ से भरौली की तरफ जा रहा ट्रक रौंदते हुए फरार हो गया। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी पहुंच गये और घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *