CMO के निरीक्षण में पीएचसी बसंतपुर मिला बंद, सभी कार्मिकों का रोका गया वेतन

Spread the love

CMO के निरीक्षण में पीएचसी बसंतपुर मिला बंद, सभी कार्मिकों का रोका गया वेतन

अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का सीएमओ ने दिया निर्देश

सीएमओ के निरीक्षण में आरोग्य मेला में डॉक्टर समेत स्टाफ मिले अनुपस्थित

बलिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संजीव वर्मन एवं जिला कार्यक्रम प्रबन्धक राज शेखर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें पीएचसी बसन्तपुर बंद मिला। वही दो एलटी बाहर बैठे मिले। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी करीब 10:30 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बसन्तपुर पहुँचे, जहाँ अस्पताल में ताला लगा हुआ था और बाहर दो एलटी विनोद पांडेय एवं प्रशान्त राय को छोडकर डॉक्टर समेत सभी कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने नाराजगी प्रकट करते हुए सभी स्टाफ का वेतन रोकने एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरूआरवारी पहुँचे, जहाँ चिकित्साधिकारी डा० वरूण ग्यानेश्वर सहित मेला ड्यूटी में तीन स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। वही अरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी सीएमओ ने व्यक्त किया। वही अनुपस्थित तीन स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुखपुरा के निरीक्षण के दौरान आरोग्य मेला का बैनर न लगा होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान छह स्टाफ मेला ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर एक डन का वेतन रोकने के निर्देश दिया। ततपश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी ने पीएचसी काजीपुरा के निरीक्षण किया। यहां चिकित्साधिकारी डा अवधेश कुमार सहित चार स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वही नगरीय पीएचसी बेदुआ के निरीक्षण में दो स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *