शहीद चौक में VIP वर्ल्ड शोरूम दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़

शहीद चौक में VIP वर्ल्ड शोरूम दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख

बलिया। शहर के हृदयस्थली कहे जाने वाले शहीद चौक स्थित वीआईपी वर्ल्ड शोरूम दुकान में शार्ट सर्किट से शनिवार की रात करीब पौने आठ बजे आग लग गई। जिसमें करीब लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि अग्निशमन विभाग के अनुसार कोई जान जान माल या सामान का नुकसान नहीं हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियारा दलजीत टोला निवासी सुनील कुमार सिंह की वीआईपी वर्ल्ड शोरूम की दुकान है। जिसमें शनिवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दुकान के प्रोपराइटर के अनुसार लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। जबकि मुख्य अग्निशमन अधिकारी धीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार कोई जान माल या सामान का नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *