छिनैती व लूट के दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

छिनैती व लूट के दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से छिनैती व लूट के आभूषण, बाइक व असलहा बरामद

बलिया। मुखबीर की सूचना पर सहतवार पुलिस ने छिनैती व लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को बघाव जाने वाले वन विभाग के पास स्थित पुलिया के पास से छिनैती व लूट के सामान के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता राज प्रताप यादव पुत्र देवनाथ यादव निवासी वशिष्ठ नगर प्लाट ग्राम सभा झरकटहा थाना रेवती जनपद बलिया तथा रोहित यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी वशिष्ठ नगर प्लाट ग्राम सभा झरकटहा थाना रेवती जनपद बलिया बताया।

बता दे कि एक अक्टूबर की शाम बलेउर गौरा नहर पटरी पर पीड़िता चाँदनी के गले से मंगलसूत्र, ज्युतिया से छीनकर भाग गए थे। जिसकी तहरीर पीड़िता ने सहतवार थाना में दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। इसी क्रम में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। वही अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूटी गई एक मंगलसूत्र, एक ज्युतिया, एक बाइक, एक तमंचा, एक चाकू बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *