कल से नवरात्र आरम्भ, देवी मंदिरों में बजेंगे घंट-घडिय़ाल

Spread the love

कल से नवरात्र आरम्भ, देवी मंदिरों में बजेंगे घंट-घडिय़ाल

अभिजीत मुहुर्त में मां के भक्त करेंगे कलश स्थापना

शारदीय नवरात्र के पहले दिन भक्त करेंगे शैलपुत्री का पूजन

नवरात्र पूजन की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से आरंभ हो रहा है। जिसकी तैयारी नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों और घरों में साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान देवी मंदिरों को प्राकृतिक व अप्राकृतिक फूलों से सजाया गया। मां के भक्तों के दर्शन व पूजन के लिए जिले के प्रमुख 13 देवी मंदिरों के गेट चार बजे भोर से खोल दिए जाएंगे। उधर पूजन की तैयारी को लेकर श्रद्धालु नारियल, चुनरी, फूल माला, प्रसाद खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिलखिला गए। वहीं देवी मंदिरों के आसपास भी नारियल, चुनरी, प्रसाद आदि की दुकानें सजकर तैयार ‌है। इसके अलावा सुर‌क्षा के भी प्रबंध किए गए है। मां के भक्त शुभ मुहुर्त में कलश की स्थापना कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे।

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्घालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नवरात्र के पहले दिन मां के भक्त नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा- कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना करेंगे। वही अपने-अपने घरों में मां की अराधना में कलश स्थापना अभिजीत मुहुर्त में कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे। बुधवार की सुबह से ही पूजन की तैयारी को लेकर श्रद्धालु नारियल, चुनरी, फूल माला, प्रसाद खरीदने के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। जिससे दुकानदारों के चेहरे खिलखिला गए। जबकि पिछले वर्ष देवी मंदिरों में भक्तगणों को बाहर से ही दर्शन पूजन करना पड़ा था।

सामग्री मूल्य (किग्रा/पाकेट)

पेठा 80 से 100
रामदाना 20 पैकेट
लाचीदाना 80
बताशा 100
बादाम पट्टी 40 पीस
रेवड़ी 120
मिश्री कटिंग 80
अमावट 20 से 40 पैकेट
चुनरी 5 से 100
माला 5 से 60
नारियल 35 से 50

प्लास्टिक फूल माला 35 से 45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *