यूपी विस के तीन समितियों की सदस्य बनी विधायक केतकी

Spread the love

यूपी विस के तीन समितियों की सदस्य बनी विधायक केतकी

प्रदेश सरकार व विस को अपना अनुमोदन व सुझाव भेजते है सदस्य

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। बांसडीह क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह को उप्र विधानसभा की तीन समितियों का सदस्य बनाया गया है। सदस्य बनने पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है, उनके शुभेछुओ ने बधाई दिया है। बता दे कि उप्र विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को पत्र जारी कर विधानसभा की सरकारी आश्वासनों सम्बन्धी समिति, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग स्थायी समिति तथा विद्युत स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया हैं। यह समितियां विकास कार्यों में सुझाव व सहयोग के साथ ही वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार व विधानसभा को अपना अनुमोदन व सुझाव भेजती है। अहम जिम्मेदारी मिलने पर केतकी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि यह बांसडीह विधान सभा के लोगों का सम्मान है। मैं जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाते हुए प्रदेश की जनता की सुविधाओं व विकास के लिए खरा उतरने का प्रयास करूंगी। बिजली व्यवस्था व गन्ना विकास चीनी उद्योग के क्षेत्र में लोगों को पहले से बेहतर सुविधा दिलाने का प्रयास करूंगी। केतकी सिंह को तीन समितियों का सदस्य बनाए जाने पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद, सिंह, शेतांशु गुप्ता, प्रतुल ओझा, मिथिलेश तिवारी, कुंवर विजय सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, अजय सिंह, अरूण सिंह, दयाशंकर राजभर, गोपाल सिंह, बब्लू तिवारी, लड्डू पाठक, सतेन्द्र पाठक, शारदानंद साहनी आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *