लाइव वीडियो बनाकर युवक ने खाया जहर, मऊ में चल रहा उपचार

Spread the love

लाइव वीडियो बनाकर युवक ने खाया जहर, मऊ में चल रहा उपचार

गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा युवक का लाइव वीडियो

किसी मोटर के मामले में पुलिस बुला रही आए दिन थाने

सच साबित करने के लिए चुना आत्महत्या का रास्ता

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के करमौता गांव निवासी युवक लाइव आकर थाने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद जहर खाकर अपनी ईहलीला समाप्त करने की कोशिश किया। जिसे आनन-फानन में सिकन्दरपुर थाने के दरोगा व होमगार्ड्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लेकर गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहाँ से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे मऊ जनपद किसी चिकित्सालय में लेकर चले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक ने अपने ही गांव के पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों पर आए दिन किसी मोटर के मामले में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। घटना की सुबह की बताई जा रही है। उधर किसी ने पीड़ित राजू के परिजनों को घटना से अवगत कराया। उधर युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच पुलिस शुरू कर दिया है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

वायरल एक वीडियो में युवक अपना नाम राजू राय बता रहा है। बोल रहा है कि वह बहुत ही परेशान होकर थाने पर जहर खाकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो ऱहा है। युवक अपनी जान देने का मुख्य कारण गांव के पूर्व प्रधान व गांव के ही अन्य दो लोगों द्वारा आए दिन प्रताड़ित करना बता रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि मैं इनके मोटर के बारे में नहीं जानता हूं। मैं यहां तक बोल दिया कि मेरे पास जो दो मोटर है, मैं उसमे से एक मोटर दे दे रहा हूं, लेकिन ये लोग मान नहीं रहे है। आज मुझे अपनी जान देकर इसे साबित करनी पड़ेगी। वहीं दूसरे वीडियो में युवक बोल रहा है कि रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान हो गया हूं। रोज-रोज थाने पर बुलाया जा रहा हैै, इसे मैं खत्म कर देना चाहता हूं। युवक पर मोटर चोरी करने का शायद आरोप है। जिसको लेकर पुलिस युवक को थाने पर लगातार बोला रही है। जिससे वह तंग आ गया और इस तरह का कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ। इस बाबत सिकंदरपुर थानाध्यक्ष विकास चन्द्र पांडेय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। किस बात का मुकदमा। उसका इलाज मऊ अस्पताल में चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *