यूपीएस हटाओ ओपीएस लाओ के स्वास्थ्यकर्मियों ने की मांग

Spread the love

यूपीएस हटाओ ओपीएस लाओ के स्वास्थ्यकर्मियों ने की मांग

जिले में कर्मचारियों ने यूपीएस के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

बलिया। अटेवा के संगठन मंत्री एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया के जिलाध्यक्ष मलय कुमार पांडेय के आह्वान एवं अटेवा के संयोजक समीर पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को यूपीएस पेंशन योजना के विरोध में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय के प्रागंण में पुरुष व महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्वास्थयकर्मियो ने एक स्वर से सरकार से यूपीएस पेशन योजना वापस लेने और ओपीएस योजना को तत्काल लागू करने की मांग किया। इसके पूर्व एक बैठक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता हुई। इस मौके पर मलय कुमार पाण्डेय, शम्भू यादव,धन्नजय सिंह, श्याम नारायत सिह,राहुल पाठक, प्रमोद कुमार सिह, देवनाथ वर्मा, शैलेन्द्र राम, पुष्पा रावत, अनीता, शीला,दिनेश यादव, कुसुम, इन्दू मति,मनोज वर्मा,धन्जय यादव आदि रहे। संचालन हेमवन्त सिंह ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *