स्टेडियम की टीम 3-2 से रही विजयी

Spread the love

स्टेडियम की टीम 3-2 से रही विजयी

स्टेडियम एवं सनबीम-ए के बीच खेला गया फाइनल मैच

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द का जन्म दिवस

बलिया। खेल निदेशालय उप्र लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल विभाग बलिया द्वारा हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में उप्र में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सेे 31 अगस्त 2024 तक विभिन्न खेलों का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच स्टेडियम एवं सनबीम-ए के मध्य गुरुवार को खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम 3-2 से विजयी रही। अंत में विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि एडीएम त्रिभुवन एवं विशिष्ट अतिथि ईओ बलिया सुभाष कुमार ने संयुक्त रूप से स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

प्रतियोगिता का शुभारम्भ विनोद कुमार सिंह अध्यक्ष जिला हाकी संघ, बलिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथि का स्वागत जवाहर लाल यादव क्रीड़ाधिकारी द्वारा बैज लगाकर किया गया। प्रतियोगिता के क्रम में दोनों ही टीमों ने काफी जुझारू खेल का प्रदर्शन किया जो निर्धारित अवधि तक 1-1 गोल के साथ बराबरी पर रही। फैसला ट्राईब्रेकर में स्टेडियम टीम 3-2 से विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ निरन्तर खेल के प्रति समपर्ण से ही मेजर ध्यान चन्द के सपनों का साकार किया जा सकता है। यह प्रतियोगिता अजय प्रताप साहू उप क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में आयोजित की गयी। जिसमें निर्णायक सरदार मो अफजल, अंकुर गुप्ता, सूरज चौरसिया, अंकित पाण्डेय पंकज साहनी, मुकेश सिंह, शंकर कुमार एवं सचिन मिश्रा, मो इमरान खान, सचिव जिला संघ अरविन्द कुमार सिंह सचिव जिला फुटबाल संघ, मो जावेद अख्तर, वालीबाल प्रशिक्षक सचितानन्द राय, दिनेश कुमार, फुटबाल प्रशिक्षक मो ग्यासूद्दीन, क्रिकेट प्रशिक्षक धर्मेन्द्र पाण्डेय, शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज, एथलेटिक्स प्रशिक्षक अजय राज सिंह, कमल कुमार आदि रहे। संचालन नीरज राय द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *