रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया। चौकिया- उभांव मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप से दक्षिण बुधवार को रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

मिली जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के असरेपुर गांव निवासी विनय पासी 35 वर्ष पुत्र राजदेव पासी बाइक से बेल्थरारोड के तरफ जा रहा था। जैसे ही वह रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप पहुँचा कि आगे जा रही रोडवेज बस को ओवरटेक करके आगे निकल रहा था कि रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने आनन फानन में उसे सीएचसी सीयर पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुँच गए। उभांव पुलिस भी मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक अपने घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था। मृतक का एक छह वर्षीय पुत्र का व दो पुत्रियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *