कोलकाता के डॉक्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाप्रमए ने निकाला मार्च

Spread the love

कोलकाता के डॉक्टर के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाप्रमए ने निकाला मार्च

पश्चिम बंगाल की पुलिस व सरकार पर गुनाहगारों को संरक्षण देने का लगाया आरोप

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में प्रशिक्षु डाक्टर की बालात्कार और हत्या कांड के साथ ही उप्र, मुजफ्फरपुर, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में महिलाओं व बच्चियों के यौन हिंसा व उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन की नेता रेखा पासवान और लीलावती देवी के नेतृत्व में बुधवार को मनियर में मार्च निकालने के बाद बस स्टैंड पर सभा आयोजित की गई। जिसमें कोलकाता डॉक्टर के शेष बचे आरोपियों की गिरफ्तारी व सजा मौत की मांग की गई।

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की नेता रेखा पासवान ने कहा कि कोलकाता के आरजी कार अस्पताल में एक डाक्टर के साथ बालात्कार और हत्या की जघन्य घटना से पूरा देश आक्रोशित है। महिला सुरक्षा का सवाल एक बार फिर उभर कर सतह पर आया है। खासतौर पर कार्यस्थलों पर महिला कि सुरक्षा का सवाल उठकर आ रहा है। उत्तराखंड में भी एक के बाद एक ऐसी वारदाते हुई। जिसमें उत्तराखंड के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर के निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला नर्स जो बिलासपुर की थी, घर नहीं लौटी एक सप्ताह बाद उसकी लाश मिली। आगे रेखा पासवान ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, पश्चिम बंगाल की पुलिस व सरकार पर गुनाहगारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।कहा कि तमाम सबूत जो इस कांड का पर्दाफाश कर सकते थे उनको मिटाया गया है। कहा कि इस सवाल पर भाजपा को बोलने का नैतिक आधार नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने रेप के आरोपी आसाराम बापू और राम रहीम जैसे लोगों को पेरोल देने का काम किया है और कठुआ से लेकर पुरे देश में रेपिस्टों को संरक्षण देती है। इस मौके पर गुड़िया राजभर, संजू देवी, सविता राजभर, आशा राजभर, लीलावती पासवान, कमला प्रजापति,मीना देवी, लाल मुन्नी भारती, अंजली भारती आदि रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *