गड़वार पुलिस ने चार महिला चोरों को किया गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र बरामद

Spread the love

गड़वार पुलिस ने चार महिला चोरों को किया गिरफ्तार, दो मंगलसूत्र बरामद

मऊ की रहने वाली हैं चारों आरोपी महिलाएं, चोरी के दो मामलों में थी वांछित

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में मंगलसूत्र चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र बरामद हुए हैं। गिरफ्तार चारों महिलाएं मऊ जनपद की रहने वाली हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय भेज दिया।


पुलिस के अनुसार, थाना गड़वार क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा मंगलसूत्र चोरी किए जाने के संबंध में दो अलग-अलग तहरीर मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी।घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर सुरागरसी की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार, आठ नवंबर को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में तलाश कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जंगली बाबा इंटर कॉलेज के पास से चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *