बलिया में सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2859 मतदेय स्थल, अनुमोदन के लिए भेजा गया सम्भाजन प्रस्ताव

Spread the love

बलिया में सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2859 मतदेय स्थल, अनुमोदन के लिए भेजा गया सम्भाजन प्रस्ताव

बलिया। जनपद में आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भेजा गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में कुल 2859 मतदेय स्थल हैं। इनमें 357-बेल्थरारोड (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र में 446, 358-रसड़ा में 420, 359-सिकन्दरपुर में 358, 360- फेफना में 383, 361-बलिया नगर में 394, 362-बांसडीह में 451 तथा 363-बैरिया विधानसभा क्षेत्र में 407 मतदेय स्थल हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदेय स्थलों का विवरण तैयार कर सम्भाजन प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को अनुमोदन के लिए भेजा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की प्रक्रिया निर्वाचन व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे निर्वाचन संबंधी तैयारियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *