22 थाना अंतर्गत जिले में 877 स्थानों पर रखी जाएगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं

Spread the love

22 थाना अंतर्गत जिले में 877 स्थानों पर रखी जाएगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं

गड़वार और उभांव में सबसे अधिक स्थापित होगी मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं

रिपोर्ट : श्रवण कुमार पांडेय

बलिया। जनपद के 22 थाना अंतर्गत 877 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं अस्थाई रूप से स्थापित की जाएंगी।
जिसका पर दीपावली के दिन रविवार की शाम विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व घंट -घड़ियाल, शंख, नगाड़ा के साथ खोला जाएगा। जबकि सदर और बांसडीह कोतवाली में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएगी। विभिन्न समितियों द्वारा पंडालों का निर्माण जोर शोर से किया जा रहा है। वही सुरक्षा के मद्देनजर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व खुफिया विभाग गणवेश और सादे वर्दी में अपने – अपने क्षेत्र में चक्रमण करेंगे।

वर्ष 2026 आकड़े के मुताबिक जनपद के 22 थाना अंतर्गत अस्थाई रूप से 877 मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जबकि सदर और बांसडीह कोतवाली में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित नहीं की जाएगी। आंकड़ों पर गौर करे तो दुबहड़ में अस्थाई 18 और , गड़वार में 83, सुखपुरा में 29, फेफना में 46, नरही में 20 तथा चितबड़ागांव में 30 प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। वहीं बैरिया में 32, हल्दी में 22, दोकटी में 14 तथा रेवती में 28, बांसडीह में शून्य,बांसडीहरोड में 47 प्रतिमाएं स्थापित होगी। सहतवार थाना अंतर्गत 38, मनियर में 44, सिकंदरपुर में 70, खेजुरी में 30 प्रतिमाएं स्थापित होगी। इसी क्रम में पकड़ी में 33, रसड़ा कोतवाली में 31, नगरा में 60, भीमपुरा में 76 तथा उभांव अंतर्गत 88 प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। सबसे अधिक गड़वार और उभांव में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी। जहां पंडालो में विराजमान मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही घंट – घड़ियाल, शंख व नगाड़ों तथा जयकारो के साथ खोला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *