दिवंगत शिक्षक के परिवार को 49.68 लाख की मदद

Spread the love

दिवंगत शिक्षक के परिवार को 49.68 लाख की मदद

मृतक की पत्नी ने टीएससीटी के पदाधिकारियों व सदस्यों का जताया आभार

हार्ट अटैक से हुआ था प्रावि बभनौली के राकेश का निधन

बलिया। प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर अधिकारियों व कर्मचारियों हितों के लिए समर्पित संस्था टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, बभनौली (बेरुआरबारी) के दिवंगत शिक्षक राकेश सिंह की पत्नी निशा सिंह को 49.68 लाख रुपये से अधिक की मदद की है।
टीएससीटी प्रदेश के करीब चार लाख शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का ऐसा समूह है, जो किसी अपने सदस्य के निधन पर उसके परिवार की आर्थिक मदद करती है। प्रत्येक माह की तरह इस बार भी प्रदेश के बीस परिवारों को करीब 10 करोड़ सहायता धनराशि मिली। इसमें राकेश की पत्नी निशा भी शामिल हैं। उन्हें प्रदेश के तीन लाख 31 हजार से अधिक सदस्यों ने 15-15 रुपये की मदद करके करीब 50 लाख की मदद की है। इनमें जनपद के सदस्यों की संख्या 6,733 है।


पति की हार्ट अटैक से मौत के बाद उत्पन्न संकट की घड़़ी में आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद, महामंत्री सुधेश पांडे, कोषाध्यक्ष संजीव रजक के साथ ही जिला, ब्लाक के पदाधिकारियों और सदस्यों का आजीवन आभारी रहूंगी।

निशा सिंह पत्नी स्व.राकेश सिंह, कैथवली,बांसडीह


टीएससीटी अबतक जिले के नौ दिवंगत शिक्षक/शिक्षामित्र के परिजनों की मदद कर चुकी हैं। इसमें स्व. राकेश सिंह के अलावा सत्येन्द्रनाथ त्रिपाठी (सरयां डीहूभगत, बिल्थरारोड), अशोक यादव (जिगड़ीसर, मनियर), लालजी राम (छितौना, नगरा), दिनेश दूबे (निपनिया, मनियर), राजकुमार पांडे (बांसडीह), रिंटू राय (संदवापुर, पंदह), सुरेन्द्रनाथ सिंह (शिवपुर, बसंतपुर) व शाहनवाज अहमद (पिपरौली, सीयर) का परिवार शामिल है।
सतीश सिंह, जिला संयोजक
टीएससीटी, बलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *