जया किशोरी की भागवत कथा को लेकर यातायात रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Spread the love

जया किशोरी की भागवत कथा को लेकर यातायात रहेगा डायवर्जन, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

छोड़हर गांव में 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक होगा श्रीमद्भागवत कथा

बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचिका पूज्य जया किशोरी के कार्यक्रम में प्रतिदिन करीब 35 से 40 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों, बसों और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन रहेगा। बांसडीह-बैरिया, रेवती व सहतवार की ओर से बलिया आने वाले बड़े और भारी वाहनों को बांसडीह कचहरी तिराहा से सुखपुरा की ओर भेजा जाएगा। वहीं बांसडीहरोड की ओर से रेवती व सहतवार से बलिया आने वाले वाहनों को बांसडीहरोड तिराहा के पास से बांसडीह कोतवाली की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बलिया शहर से बांसडीह की ओर जाने वाले वाहनों को कुँवर सिंह चौराहा से सुखपुरा की ओर भेजा जाएगा। एनसीसी तिराहा से बांसडीह जाने वाले वाहनों को कुँवर सिंह चौराहा होते हुए सुखपुरा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह बलिया या सुखपुरा की ओर से शंकरपुर आने वाले वाहनों को हनुमानगंज में रोककर सुखपुरा अथवा बलिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कथा स्थल के आसपास बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा। नवानगर, प्रशासनिक पार्किंग के पास, वीवीआईपी प्रवेश द्वार, भरटोलिया- हनुमानगंज रोड तथा हनुमानगंज से शंकरपुर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन स्थानों से चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिदिन सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *