
शक्ति दीप गरबा उत्सव का हुआ शानदार आयोजन
बलिया। श्री केदारनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष जयश सांकृत्यायन व फारेवर डांस स्टूडियो के प्रोपराइटर अभिमन्यु प्रकाश के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार की रात शक्ति दीप गरबा उत्सव व दिव्यतम दीपावली का आयोजन एक मैरेज हाल में किया गया।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय, भाजपा नेत्री खुशबू रेड्डी, सुनीता राय, मधु मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में बलिया शहर के बच्चे से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल हुई | श्री केदारनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष जयश मिश्र ने बताया कि ये कार्यक्रम नवरात्री और दीपावली के बीच रखा गया, ताकि गरबा के साथ साथ- स्विमिंग पुल किनारे मिट्टी के दियों को जलाकर दीपोत्सव मनाया जा सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति को संजोते हुए देश की समृद्धि का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम का समापन बाल प्रतिभा वैष्णवी राय, नीतिश एवं फारेवर डांस एकेडमी के नृत्य कलाकारों के अभिनय के साथ हुआ।