होमगार्ड नामांकन में 703 अभ्यर्थियों का हुआ चिकित्सा परीक्षण

Spread the love

होमगार्ड नामांकन में 703 अभ्यर्थियों का हुआ चिकित्सा परीक्षण

बलिया। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स स्वयंसेवक नामांकन-2025 के तहत जनपद में अभ्यर्थियों की चिकित्सा परीक्षा एवं चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी कर ली गई। प्रक्रिया में 704 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 703 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।

चिकित्सकीय परीक्षण में 683 अभ्यर्थी स्वस्थ पाए गए, जबकि 20 अभ्यर्थियों को अनफिट घोषित किया गया। अनफिट अभ्यर्थियों की अपील के बाद पुनः चिकित्सा परीक्षण के लिए मंडलीय चिकित्सा बोर्ड, आजमगढ़ में 29 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराने के साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा और अनुशासन का भी ध्यान रखा गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड्स आयुष सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पूरा कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी के तहत चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से पूरी कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *