प्रकृति ही सबसे बड़ा धर्म: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी

Spread the love

प्रकृति ही सबसे बड़ा धर्म: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी


जेएनसीयू में पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण : चुनौतियां और भविष्य की संभावनाएं विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य वक्ता पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति ही सबसे बड़ा धर्म है। स्वच्छ हवा, जल और मिट्टी के बिना जीवन संभव नहीं है। प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन गंभीर चुनौती है।


अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल ने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया। प्रो. अशोक कुमार सिंह ने प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने को सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी बताया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से नेपाल के जनकपुर से देहरादून तक प्रस्तावित राष्ट्रीय साइकिल यात्रा के लिए भिक्षाटन भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *