प्रयोगशाला सहायक महासंघ के अध्यक्ष राहुल व मंत्री बने दिनेश

Spread the love

प्रयोगशाला सहायक महासंघ के अध्यक्ष राहुल व मंत्री बने दिनेश

बलिया। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ जनपद बलिया का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को जिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त कर्मचारी स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ सभागार में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और योगेंद्र नाथ पांडेय की देखरेख में चुनाव शांतिपूर्ण से सम्पन्न हुई। इस दौरान सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

जिसमें राहुल पाठक को अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव को मंत्री, पप्पू कुमार यादव को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री, अजीत कुमार पप्पू को संगठन मंत्री और शैलेश कुमार राय को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में शिव नारायण वर्मा को मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार गुप्ता को संप्रेक्षक तथा श्याम नारायण सिंह और कृष्ण मोहन तिवारी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर बीएन गिरी, मलय पांडेय, मनोज राय, शंभूनाथ यादव, संतोष तिवारी, सत्यदेव प्रसाद, प्रियंका गुप्ता, मोहम्मद इशाक, सर्वेश यादव, संतोष कुमार तिवारी एलटी, अरुण सिंह, धनंजय राय, अखिलेश राय, संजीव कुमार और सुरेश प्रसाद सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।अध्यक्षता श्याम नारायण सिंह व संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *