चक्रवात मोंथा ने बलिया महोत्सव 2025 का बिगाड़ा खेल

Spread the love

चक्रवात मोंथा ने बलिया महोत्सव 2025 का बिगाड़ा खेल

पंपिंग सेट भी पानी व कीचड़ से नही दिला पाई निजात

अब रामलीला मैदान की बजाय गंगा बहुउद्देशीय सभागार में होगा बलिया महोत्सव

खराब मौसम के कारण ‘बलिया महोत्सव 2025’ कार्यक्रम स्थल में हुआ परिवर्तन

बलिया। नगर के रामलीला मैदान में एक से तीन नवंबर तक बलिया महोत्सव 2025 होना सुनिश्चित था। जिसके लिए हेंगर वाले टेंट के पाए भी खड़े हो गए। प्रशासन द्वारा रामलीला मैदान में लगे बरसात के पानी को निकालने के लिए जेड पंप व पंपिंग सेट लगाए गए थे। लेकिन लगातार हो रही बारिश व कीचड़ से पंपिंग सेट निजात नहीं दिला सके। जिसके बाद मजबूर होकर प्रशासन ने नागरिकों, कलाकारों और आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बलिया महोत्सव कार्यक्रम स्थल परिवर्तन करने का निर्णय लिया। बलिया महोत्सव रामलीला मैदान के बजाय अब कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में शनिवार की शाम सात बजे से आयोजित किए जाएँगे। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से शाम सात बजे से गंगा बहुद्देशीय सभागार में रंगारंग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अपील किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *