बलिया में बेटे की मौत के बाद वृद्ध मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

बलिया में बेटे की मौत के बाद वृद्ध मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना फेफना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों की माने तो बसंती देवी 60 वर्ष पत्नी स्वर्गीय शारदानंद पांडेय निवासी नसीराबाद थाना फेफना जिला बलिया का एकलौता पुत्र मनोहर पांडेय फोर्स में तैनात था। जिसकी तबीयत खराब होने पर मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही बसंती देवी को हुई वह सदमे में।अंगी और गुरुवार की देर रात फांसी का फंदा बनाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान को सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *