
रोजगार सेवकों ने क्राप सर्वे का किया विरोध, सौंपा ज्ञापन
बलिया। रोजगार सेवकों ने जांब के अतिरिक्त कार्य (क्राप सर्वे) कराएं जाने के विरोध में मंगलवार को विकास खंड मनियर पर प्रदर्शन कर एपीओ राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग किया कि निर्धारित जांब चार्ट के अतिरिक्त रोजगार सेवकों से अन्य कोई कार्य न लिया जाय।


शासन द्वारा ज़ारी शासनादेश में रोजगार सेवकों को क्राप सर्वे खेतों में जाकर करना होगा। वर्तमान में बरसात का मौसम होने के चलते जंगली जंतुओं, सर्प, बिच्छू आदि से जानलेवा हमला व संक्रमित बीमारी, प्राकृतिक आपदा में जान गंवानी पड़ सकती है। ऐसी स्थिति में यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए बीमा की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिसको सहानुभूति पूर्वक विचार कर क्राप सर्वे से रोजगार सेवकों को मुक्त रखा किया जाय। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज यादव, मदन यादव, जय प्रकाश राम, जय प्रकाश गुप्ता, दिनेश यादव, हरेराम तिवारी, अनिल कुमार, अनुपम तिवारी, इब्राहिम अंसारी, सुषमा सिंह, पुष्पा यादव, किरन यादव, कुन्ती देवी, संगीता देवी आदि रहे।