राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

Spread the love

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज

उप्र फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने किया उद्घाटन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया आगंतुकों का स्वागत

उद्घाटन मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश ने दी तेलंगाना को मातबलिया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के त्ववधान में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज सोमवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उपस्थित समस्त आगंतुकों का स्वागत किया।

अतिथि द्वय ने दीप प्रज्वलन कर तथा उद्घाटन मुकाबले में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।गौरतलब हो कि अंडर 17 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 36 टीमों से कुल 644 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सोमवार को उद्घाटन समारोह में सभी टीमों के खिलाड़ी वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि ‘खेल स्वास्थ्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, खेल मैदान बढ़ेंगे तो चिकित्सा पर खर्च कम होगा। देश एवं प्रदेश की सरकार स्पोर्ट्स कोटे से खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवा का अवसर प्रदान कर रही है।’ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरविंद मेनन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘फुटबॉल टीम भावना का खेल है, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेल शत प्रतिशत सफल परिणाम देता है। निरंतर अभ्यास खिलाड़ियों से बेहतर परिणाम के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। खेल के क्षेत्र में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत खेल परिदृश्य में वैश्विक शक्ति बनकर उभरेगा।’

मेजबान टीम का दमदार आगाज, 3-0 से जीता उद्घाटन मुकाबला

बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान उत्तर उत्तर प्रदेश ने तेलंगाना को 3-0 मात देकर दमदार आगाज किया। अपने पहले मुकाबले के पहले ही मिनट में उत्तर प्रदेश के मोहम्मद फैज़ान ने बेहतरीन गोल कर टीम का खाता खोला। मैच के 24वें मिनट में उत्तर प्रदेश के पंकज चौहान ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। खेल मध्यांतर तक 2-0 की बढ़त के बाद खेलने उतरी मेजबान टीम के लिए 58वें मिनट में रहमान ने तीसरा गोल कर मैच का परिणाम तय कर दिया। मैच की समाप्ति पर उत्तर प्रदेश ने 3-0 के स्कोर के साथ जीत दर्ज कर दमदार आगाज कर लिया।मिनी स्टेडियम शेर में खेल गए मुकाबले में हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को 3-1 से मात दी। हरियाणा के लिए मैच के पहले मिनट में सावन, 28वें मिनट में रक्षित एवं 29वें मिनट में यश ने गोल किया। वहीं हिमाचल के लिए एक मात्र गोल मैच के दूसरे मिनट में हामिद ने किया। दूसरे मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 1-0 से मात दिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, रामदहीन सिंह इंटर कॉलेज, टाउन पॉलिटेक्निक एवं मिनी स्टेडियम शेर पर दर्जनों मुकाबले खेले जाएंगे।

निर्णायक की भूमिका अमल कुंवर, मोहम्मद गयासुद्दीन, अजय यादव, मेहरुद्दीन, शनि कुमार, सौरभ कुमार, अजीत सिंह, चंद्रकांत राय, राजू कुमार, मोहम्मद अशफाक, संजय साहनी, धर्मवीर प्रजापति, रवि शर्मा, हाजी मुनव्वर, मनोज तिवारी, उपेंद्र शुक्ला, नवनीत व विशाल कुमार आदि ने निभाई। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ डॉ राजेश आर्य ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समस्त अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रतियोगिता समन्वयक दिनेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, पंकज सिंह, ज्ञानेंद्र राय, दिनेश प्रसाद, राजन प्रताप, फील्ड ऑफिसर द्रोणवीर सिंह यादव, मोहम्मद नईम अहमद, इं. अरुण सिंह, शिवाशंकर सिंह, भूपेश सिंह, विनोद सिंह, रामजनम, अबरार अहमद, राकेश पाण्डे, डॉ इफ्तेखार, शशि सिंह, मोहम्मद दानिश, शशि प्रकाश राय, अनुज सिंह, प्रदीप यादव, हरेंद्र सिंह, रंजनी श्रीवास्तव, पवन आर्य, पंकज यादव, अनूप राय, सुनील चौरसिया, दिलीप राय, प्रवेंद्र यादव, खड्ग बहादुर तिवारी, बैजनाथ सिंह, जनार्दन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *