बोले दयाशंकर : नेहा बोरा बांग्लादेश से है प्रेरित, जाकर वहां के लोगों के जीवन सुधारने का करे काम

Spread the love

बोले दयाशंकर : नेहा बोरा बांग्लादेश से है प्रेरित, जाकर वहां के लोगों के जीवन सुधारने का करे काम

बलिया। एआईएसए की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश के युवाओं को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि नेहा बोरा बांग्लादेश से प्रेरित हैं तो उन्हें देश छोड़कर बांग्लादेश जाना चाहिए और वहां के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए।

बलिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि नेहा बोरा बांग्लादेश के युवाओं के आंदोलन से प्रेरित होने की बात कर रही हैं। ऐसे में उन्हें बांग्लादेश जाकर वहां के लोकतंत्र को समझना और उसके लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान के सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए विदेशी ताकतें सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी ताकतें बॉलीवुड से जुड़े लोगों का भी सहारा ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *